सारण में 15 वर्ष पुरानी सभी सरकारी वाहनों को स्क्रैप घोषित कर होगी नीलामी

छपरा। जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में 15 वर्ष से अधिक पुराने सभी सरकारी वाहनों को स्क्रैप घोषित कर नीलामी करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
बैठक में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बिना वैध पॉल्युशन सर्टिफिकेट वाले वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाने और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती बरती जाए।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पराली जलाने पर रोक
बैठक में नगर निकायों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्राथमिकता के आधार पर लैंडफिल साइट चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, पराली जलाने को रोकने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में शामिल अधिकारी
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



