छपरा में आंगनबाड़ी सेविका की बेटी बनी कॉलेज टॉपर, IAS बनने का है सपना

छपरा। बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार बेटियों ने सफलता का परचम लहाराया है। छपरा में एक आंगनबाड़ी सेविका की बेटी ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए सफलता हासिल कर कॉलेज टॉपर बनकर अपने गांव और परिवार का नाम रौशन किया है। सारण जिले के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव निवासी स्व. सुबोध सिंह और शोभा सिंह की पुत्री सलोनी सिंह ने साइंस विषय में 452 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बन गयी है।
सलोनी सिंह छपरा शहर के राजेंद्र कॉलेज की छात्रा है। खास बात यह है कि सलोनी को सभी विषयों में डिस्टिंक्शन मार्क्स मिला है। सलोनी के पिता का देहांत दो वर्ष पहले हीं हो चुकी है।वह गांव में ही रहकर अपनी पढ़ाई की है। सलोनी दो बहन और एक भाई में सबसे छोटी है।
उसकी माँ गांव में आगनबाड़ी चलाती है। तमाम कठिनाईयों के बावजूद सलोनी की माँ शोभा सिंह ने अपनी बेटी की पढ़ाई में आर्थिक स्थिति को कभी बाधा नहीं बनने दिया। सलोनी भी अपने कठिन परिश्रम और लगन से पढ़ाई कर आज सफलता का परचम लहाराया है। सलोनी सिंह का सपना है कि यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनकर देश की सेवा करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी







