TVS की आइकॉनिक बाइक TVS Apache RTR 200 4V भारत में लॉन्च, स्टाइलिश और प्रीमियम लुक के साथ
TVS की आइकॉनिक बाइक TVS Apache RTR 200 4V भारत में लॉन्च, स्टाइलिश और प्रीमियम लुक के साथ

TVS की आइकॉनिक बाइक TVS Apache RTR 200 4V भारत में लॉन्च, स्टाइलिश और प्रीमियम लुक के साथ। टीवीएस ने अपनी आइकॉनिक बाइक सीरीज Apache की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर 2025 TVS Apache RTR 200 4V को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस नई बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये रखी गई है. TVS ने 2025 TVS Apache RTR 200 4V को तीन नए अट्रैक्टिव कलर्स में लॉन्च किया है, जिनमें ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक और ग्रेनाइट ग्रे शामिल हैं. यह बाइक न केवल OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है, बल्कि इसमें कई स्पोर्टी और तकनीकी अपडेट्स भी जोड़े गए हैं. भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar NS200, Hero Xtreme 250R और Honda NX200 से हो सकता है.
2025 Apache RTR 200 4V बाइक की खासियत
टीवीएस की अट्रेक्टिव लुक वाली बाइक TVS Apache RTR 200 4V के सभी वेरिएंट्स में फ्रंट रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो बाइक को एक स्पोर्टी और रेसिंग अपील देते हैं. इसके अलावा, इस बाइक में अब 37 मिमी का गोल्डन USD फोर्क शामिल किया गया है, जो बेहतर राइड क्वालिटी और उच्च गति पर अधिक स्थिरता सुनिश्चित करता है. बाइक में पहली बार हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार भी जोड़ा गया है, जिससे राइडर को मोड़ों और हाई-स्पीड राइड के दौरान ज्यादा कंट्रोल और बेहतर हैंडलिंग मिलती है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें डुअल-चैनल ABS, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, और LED हेडलैम्प और DRLs शामिल हैं. TVS Apache RTR 200 4V
TVS की आइकॉनिक बाइक TVS Apache RTR 200 4V भारत में लॉन्च, स्टाइलिश और प्रीमियम लुक के साथ

2025 Apache RTR 200 4V बाइक इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन परफॉरमेंस की अगर बात करें तो TVS Apache RTR 200 4V बाइक में वही दमदार 197.5cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9,000 rpm पर 20.5 hp की पावर और 7,250 rpm पर 17.25 Nm का टॉर्क एडवांस करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और इसमें स्लिपर क्लच की सुविधा भी दी गई है. अब यह इंजन OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुसार अपडेट किया गया है, जिससे यह अधिक पर्यावरण के अनुकूल बन गया है. अपने नए अपडेट्स, रेसिंग डीएनए और मॉडर्न टेक्नोलॉजी की बदौलत यह बाइक इस सेगमेंट में फिर से अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए तैयार है. TVS Apache RTR 200 4V
2025 Apache RTR 200 4V बाइक टेक्नोलॉजी और राइडिंग एक्सपीरियंस
अगर बात करें टेक्नोलॉजी और राइडिंग एक्सपीरियंस की तो इस बाइक को तीन राइडिंग मोड्स-अर्बन, स्पोर्ट और रेन के साथ पेश किया गया है, जिससे विभिन्न परिस्थितियों में अनुकूल प्रदर्शन मिलता है, इसके साथ ही इस बाइक में TVS ने SmartXonnect टेक्नोलॉजी भी शामिल की है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्ट और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है. ये सभी फीचर्स मिलकर Apache RTR 200 4V को एक ट्रैक-रेडी और तकनीकी रूप से एडवांस परफॉर्मेंस बाइक बनाते हैं. कंपटीशन की बात करें तो भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar NS200, Hero Xtreme 250R और Honda NX200 जैसी पॉपुलर मोटरसाइकिलों से हो सकता है.
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



