सारण के मांझी नगर पंचायत के सरकारी पोखरा पर अतिक्रमणकरियों का कब्जा, DM के आदेश पर नहीं हुआ अतिक्रमणमुक्त

छपरा। अतिक्रमणकारियों द्वारा नवगठित माँझी नगर पंचायत की सरकारी पइन एवं पोखरा का अतिक्रमण कर लिए जाने की शिकायत के बाद सारण के डीएम ने एक माह के भीतर पइन व पोखरों को अतिक्रमण मुक्त कर जल निकासी की ब्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था परंतु जिलाधिकारी के आदेश के पन्द्रह महीना बीत जाने के बाद भी आज तक अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है बल्कि कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत माँझी द्वारा उक्त आदेश का खुल्ल खुल्ला अवहेलना कर आज तक क्रियान्वयन नहीं किया गया।
मालूम हो कि पइन व पोखरा की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिए जाने के कारण पूरा नगर पंचायत बरसात के पानी से जलमग्न हो जाता है। साथ ही नगर पंचायत की अधिकांश सड़को पर पानी फैल जाता है। खासकर माँझी माली टोला से थाना बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर लगभग तीन वर्षों से पानी भरा हुआ है। इस वजह से नगर पंचायत वासियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस सम्बन्ध में अधिवक्ता बसन्त कुमार “डब्लू ” जिला पदधिकारी से लिखित शिकायत कर अतिक्रमित पईन एवं पोखरो को अतिक्रमण मुक्त करा कर अबिलम्ब जल निकासी कराने एवम पंचायत क्षेत्र की सफाई कराने की माँग की है। संवेदक द्वारा सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर सफाई कर्मियों की मजदूरी का भुगतान सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप नहीं कर बल्कि फर्जी तरीके से सरकारी राशि का भुगतान कर लाखों रूपये का गबन किया गया है ।
आवेदक ने कार्यपालक पदाधिकारी माँझी की कथित मिलीभगत से पईन/पोखरों की सफाई/उड़ाही मानक के अनुरुप नहीं कर केवल खानापूर्ती कर लाखों रुपये का गबन करने के मामले की जाँच कर कारवाई करने एवं आदेश के अवहेलना करने के विरुद्ध contempt of courts Act के अन्तर्गत कारवाई करने गुहार लगाई है। नवगठित नगर पंचायत माँझी के अन्तर्गत अतिक्रमित सभी पईनो व पोखरों की सर्वे मैप के अनुसार मापी करा कर एक माह के अन्दर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराते हुए रिपोर्ट समर्पित करना था।
बावजूद इसके आज तक पानी की निकासी नहीं कराई गई है। माली टोला-थाना बाजार मुख्य पथ लगभग तीन वर्षों से आज तक जलजमाव के कारण लोक आस्था का महापर्व ‘छठ पूजा’ में नगर पंचायत के लोगों तथा राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



