छपरा शहर के जल-जमाव की समस्या को लेकर डॉ० राहुल राज ने मुख्य सचिव से की विशेष वार्ता
छपरा। शहर में जलजमाव एक बड़ी समस्या है। बारिश के दिनों में नगर के आधे से अधिक मोहल्लों में जल जमाव होने से लोगों को परेशानियों का भयंकर सामना करना पड़ता है। इसी मुद्दे को ध्यान में रखते हुए तथा जनसमस्या के समाधान के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ० राहुल राज ने बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा से मुलाकात कर इन विषयों पर गंभीर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होते ही जलजमाव को लेकर लोगों की चिंता बढऩे लगी है। अभी शुरूआती बारिश में ही गलियों में पानी जमा होने लगा है।
अव्यवस्थित बसाहट और आधी अधूरी बनी नालियों के कारण बरसात के मौसम में पानी की निकासी नहीं हो पाती। बारिश आते ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में पानी की निकासी के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर के लगभग दर्जनों मोहल्ले में बारिश का पानी की निकासी नहीं होने से मोहल्लों में ही जाम रहता है। अव्यवस्थित नाली और सीसी रोड की ऊंचाई कम होने के कारण इस तरह के हालात बन रहे हैं।
पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को आवागमन के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है। मोहल्लों में जल जमाव होने से सबसे बड़ी परेशानी मच्छरों से होती है। गड्ढों में पानी का भराव होने से मच्छरों की संख्या में इजाफा होता है। जिसके कारण लोग मलेरिया, डायरिया जैसे विभिन्न रोगों के शिकार होते हैं। शुरूआती बारिश के साथ ही जाम नालियों की हालत देखकर लोगों की चिंता शुरू हो गई है। नगर में इन दिनों नालियों की सफाई की जा रही है। बरसाती पानी की मुख्य नालियों से गुजर कर व्यवस्थित निकासी हो जाए इसके लिए नगर पालिका तेजी से काम में जुटी है, परंतु इसका कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है।
वहीं दूसरी तरफ शहर में सड़क जाम की समस्या भी काफी बढ़ गई है। जगह जगह गैस पाइप लाइन, नल जल योजना जैसे कार्यों हेतु अच्छी खासी सड़क को तोड़कर कार्य किया जा रहा है। जो काम रात्रि के समय होना चाहिए उसे दिन में किया जा रहा है। परंतु ऐसा नहीं होने से तथा वन वे ब्लॉक होने से जाम की समस्या काफी बढ़ जा रही है। जिससे आम जन को कुछ ही मिल की दूरी तय करने में घंटों समय लग जा रहा है। इन सभी समस्याओं के शीघ्र अतिशीघ्र समाधान करवाने हेतु डॉ० राहुल राज ने मुख्य सचिव से अपील की।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



