छपरा जेल से दूसरी बार कैदी हुआ फरार, चोरी के आरोप में जेल में बंद था नितेश

छपरा। छपरा जेल से शनिवार की रात एक कैदी फरार हो गया, जिसकी सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फरार कैदी की पहचान सिवान जिले के गोरियाकोठी निवासी नितेश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि नितेश को चोरी और छिनतई के आरोप में 15 दिन पहले ही जेल भेजा गया था।
यह भी बताया गया कि नितेश दूसरी बार जेल से भागा है। इससे पहले वर्ष 2023 में ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद वह जेल गेट से ही भाग गया था। उस वक्त पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। 18 अप्रैल को भगवान बाजार थाना पुलिस ने उसे फिर पकड़ा।
संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी
घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जेल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। शनिवार की रात नितेश ने इसी कमजोर सुरक्षा का फायदा उठाया और दीवार फांदकर फरार हो गया।
स्थानीय पुलिस और जेल पुलिस की टीम नितेश की तलाश में जुटी है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जेल अधीक्षक ने भगवान बाजार थाने में नई प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा
छपराMay 23, 2026सारण MLC चुनाव में बदलेगा समीकरण! डॉ राहुल राज के पक्ष में एकजुट हो रहे शिक्षक
छपराMay 23, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! डीएम खुद उतरे मैदान में, मैराथन निरीक्षण किया
Railway UpdateMay 23, 2026Railway Line Project: सारण के गोल्डनगंज से गोंडा तक 378KM लंबा तीसरी और चौथी रेलवे ट्रैक का होगा निर्माण



