छपरा में नबालिग से दुष्कर्म करने वाला लाडला मियां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा : सारण पुलिस ने नबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक नबालिक से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने भगवन बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नबालिक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था और जांच शुरू कर दिया था।
इस मामले में भगवान बाजार थाना पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है इस मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि भगवान बजार थाना अंतर्गत एक नबालिक के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जांच की गयी और उसमे संलिप्त दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार को थाना क्षेत्र के गुदरी के सलापतगंज से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी की पहचान गुदरी सलापतगंज निवासी जामिल के पुत्र 24 वर्षीय लाडला मिया उर्फ मोo कासिफ जुलिफकार के रूप में हुई है। उसको जेल भेजनें की करवाई की जा रही है। छापेमारी दल में भगवान बजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



