
छपरा। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। हथियारबंद बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को घेरकर करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद इलाके के स्वर्ण व्यवसायियों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
पहले बाइक से लिफ्ट मांगी, फिर वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, तरैया थाना क्षेत्र के खदरा नदी किनारे निवासी स्वर्ण व्यवसायी सचिन्द्र कुमार उर्फ सतेंद्र सोनी रविवार सुबह अपनी बाइक से मठिया बाजार फरीदनपुर स्थित आभूषण दुकान जा रहे थे। इसी दौरान तरैया बाजार स्थित खदरा पुल के पास एक युवक ने हाथ देकर उनकी बाइक रुकवाई और हरखपुरा जाने की बात कहकर पीछे बैठ गया।
बताया जा रहा है कि कुछ दूरी तय करने के बाद युवक रामकोला कॉलेज के समीप उतर गया। इसके बाद जब व्यवसायी खदरा किनारे ग्रामीण सड़क से आगे बढ़ने लगे, तभी दूसरे पुलिया के पास पहले से घात लगाए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
लगभग 18 लाख रूपये की संपत्ति की लूट
पीड़ित के अनुसार अपराधियों ने पिस्टल सटाकर उनके बैग में रखे लगभग दो किलो चांदी, करीब 100 ग्राम सोना, 30 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही तरैया बाजार के स्वर्ण व्यवसायियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में व्यवसायियों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यवसायियों का आरोप था कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है।
बिहार में सुरक्षा व्यवस्था होगी और हाईटेक, सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे पैनिक बटन
स्थानीय ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
सूचना मिलने पर तरैया थाना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया।
इधर पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो कॉल रिसीव करने वाले युवक ने बताया कि मोबाइल उसे रामकोला सड़क स्थित पुलिया के पास गिरा हुआ मिला था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया।
मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए
करियर – शिक्षाMay 26, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में लगेगा नियोजन मेला, 100 युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना







