छपरा
IAS Transfer Posting: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सारण DM समेत 13 जिलों के डीएम बदले, कई IAS को मिला अतिरिक्त प्रभार
वैभव श्रीवास्तव बने सारण के नये जिलाधिकारी

छपरा। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बड़े पैमाने में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर समेत 13 जिलों में नये जिलाधिकारी की पोस्टिंग की गयी है। सारण के नये जिलाधिकारी के रूप में 2018 बैच के आईएएस अधिकारी वैभव श्रीवास्तव को कमान सौंपी गयी है। इसके पूर्व वे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार पटना के निदेशक के पद पर तैनात थे। आपको बता दें कि वैभव श्रीवास्तव पूर्व में सारण का ट्रेनी डीएम रह चुके है।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं
- श्रीकांत शास्त्री (IAS-2012)
औरंगाबाद से स्थानांतरित होकर बेगूसराय के DM बनाए गए - तरनजोत सिंह (IAS-2017)
मधुबनी से स्थानांतरित होकर पश्चिम चंपारण, बेतिया के DM बने - विवेक रंजन मैत्रेय (IAS-2017)
शिवहर से हटाकर सीवान के DM पद पर तैनात - अभिलाषा शर्मा (IAS-2017)
अरवल से स्थानांतरित होकर औरंगाबाद की नई DM बनीं - आशुतोष द्विवेदी (IAS-2018)
भवन निर्माण विभाग से स्थानांतरित कर कटिहार के DM नियुक्त - प्रतिमा रानी (IAS-2018)
बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी से स्थानांतरित होकर शिवहर की DM बनीं - वैभव श्रीवास्तव (IAS-2018)
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से स्थानांतरण के बाद सारण (छपरा) के DM बनाए गए - विनोद दुहन (IAS-2018)
खान एवं भू-तत्व विभाग से हटाकर अररिया के DM तैनात - अभिषेक रंजन (IAS-2018)
मत्स्य संसाधन विभाग से स्थानांतरण के बाद मधेपुरा के DM बने - शेखर आनंद (IAS-2018)
उद्योग विभाग से स्थानांतरित होकर शेखपुरा के DM नियुक्त - अनुषा बैस (IAS-2018)
ऊर्जा विभाग से स्थानांतरण के बाद अरवल की नई DM बनीं - श्रीमती साहिला (IAS-2018)
शिक्षा विभाग से हटाकर बक्सर की DM बनाई गईं - नितिन कुमार सिंह (IAS-2018)
कृषि विभाग से स्थानांतरित होकर कैमूर (भभुआ) के DM बने
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



