Saran News: सारण में बस स्टैंड के नाम पर अवैध वूसली पर लगेगा लगाम, पुराने बस स्टैंड होंगे डिनोटिफाइड
सारण में यात्री वाहनों से अवैध वसूली बंद करने का आदेश

छपरा। शहर और जिले में बस स्टैंड के नाम पर चल रही अवैध वसूली की शिकायतों पर अब सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए सांसद राजीव प्रताप रूड़ी की अध्यक्षता में छपरा प्रेक्षागृह में आयोजित जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में कहा गया कि जिलान्तर्गत कहीं भी बसों और अन्य सवारी वाहनों से जबरन वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला परिषद द्वारा पूर्व में नोटिफाइड किए गए बस स्टैंड को वर्तमान परिस्थिति के आधार पर डिनोटिफाइड कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सांसद रूड़ी ने अधिकारियों से कहा कि जिले के विभिन्न स्थलों पर आवश्यकतानुसार नए अधिसूचित बस स्टैंड की जरूरत है। इसके लिए स्थल चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और राजस्व की भी हानि न हो।
बैठक में जिले के अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई और कई विभागों को लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ग
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



