Bihar AI Summit 2026: बिहार में पहली बार होगा मेगा AI समिट, जुटेंगे 4000 से ज्यादा प्रतिनिधि
AI समिट से बिहार के युवाओं को मिलेगी नई उड़ान

Bihar AI Summit 2026: बिहार 23 एवं 24 मई को उर्जा ऑडिटोरियम, पटना में बिहार एआई समिट 2026 की मेजबानी करेगा। यह राज्य का पहला संगठित एवं बड़े स्तर का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मंच होगा। इस समिट का आयोजन क्यूएलएएसएस (कलास) एडटेक (एजुकेशनल टेक्नोलॉजी) की ओर से सूचना प्रावैधिकी विभाग एवं बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के सहयोग से किया जाएगा।
100 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंच होगी
इसे लेकर गुरुवार को टेक्नोलॉजी भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कलास एडटेक के संस्थापक निखिल कुमार ने कहा कि इस समिट में 4,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। साथ ही डिजिटल, मीडिया एवं प्रसारण माध्यमों के जरिए 100 मिलियन से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच होगी।
युवाओं की कौशल क्षमता में वृद्धि होगी
श्री कुमार ने कहा कि एआई समिट 2026 के आयोजन से राज्य के युवाओं की कौशल क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही तकनीकी के क्षेत्र में विकास होने से औद्योगिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। समिट का उद्देश्य राज्य में एआई के माध्यम से सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना, व्यावसायिक एवं राजस्व वृद्धि के साथ-साथ बिहार में युवा प्रतिभा को एआई आधारित अर्थव्यवस्था के लिए कौशलयुक्त बनाने पर विशेष बल देना है। उन्होंने कहा कि समिट केवल व्याख्यानों तक सीमित कार्यक्रम नहीं होगा। नीति-निर्माता एवं सरकारी अधिकारी जहां अपनी वास्तविक कार्यान्वयन को साझा करेंगे, वहीं तकनीकी विशेषज्ञ समाधान प्रस्तुत करेंगे। विशेषज्ञ बिहार की जमीनी परिस्थितियों को समझते हुए संवाद करेंगे।
एआई समिट से युवाओं की प्रतिभा को और नई उड़ान मिलेगी
इस अवसर पर सुमित शशांक ने कहा कि जहां तकनीक की बात होती है, वहां बिहार हमेशा से आगे रहा है। उन्होंने कहा कि एआई समिट से युवाओं की प्रतिभा को और नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि गया में इंडस्ट्रीयल स्मार्ट सिटी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार का अवसर बनेगा।
बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमर जायसवाल ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम से यह साफ हो जाएगा कि अलग-अलग क्षेत्रों में एआई की उपयोगिता कितनी है। उन्होंने बताया कि यह सबमिट बिहार के युवक-युवतियों की कौशल क्षमता में विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



