डॉ ओंकार नाथ ने निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित कर 145 गरीब-असहाय मरीजों का किया जाँच

छपरा। छपरा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओंकार नाथ (एम.डी.) द्वारा रायपुरा पंचायत के आदमापुर के वार्ड संख्या 1 में देवी स्थान पर आयोजित किया गया। जिसमे आदमापुर, चैनपुर और आसपास के 145 गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच , ब्लड शुगर जांच, यूरिक एसिड जांच, न्यूरोपैथी (नस रोग) जांच किया गया और दावा वितरण किया गया । डॉ. ओंकार नाथ ने बताया की 12 मरीज ऐसे मिले जिन्होने कभी बी.पी., शुगर जांच ही न कराया था और उनका बी पी, ब्लड शुगर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ पाया गया।
जिन्हे चिकित्सीय सलाह के साथ निःशुल्क दावा और खानपान , परहेज, मेडिटेशन के बारे में बताया गया और बहुत ज्यादा मरीज नस रोग मिले जो दर्द से परेशान, चलने फिरने में अशमर्थ थे उन्हें भी निःशुल्क दवा के साथ ब्याम, योगा, खानपान ,परहेज़ बताया गया।
डॉ ओंकार नाथ के द्वारा सभी को अभी तेजी से फैल रहे टाइफाइड , डेंगू , बुखार के लक्षण बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।आज के इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में जितेंद्र सिंह, चंदन, ऋषिकेश, आदित्य, रंजन, रौशन, सुजय, मणिभूषण पांडे व अन्य स्थानीय लोगो का सराहनीय सहयोग रहा ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 3, 2026छपराथाने में सजी शादी की महफिल: प्रेमी-प्रेमिका ने लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि बने गवाह
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम



