छपरा जंक्शन और कचहरी स्टेशन का रेल SP ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिया दिशा निर्देश

रेल एसपी ने एचएचएमडी तथा डाॅग स्क्वाॅड एव बम निरोधक दस्ता से जांच करने का दिया आदेश
छपरा : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को शहर के हवाई अड्डा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन तथा रेल पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन एवं कचहरी रेलवे स्टेशन का रविवार को औचक निरीक्षण किया।
उनके साथ असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ रेल अंचल निरीक्षक, छपरा जीआरपी थाना अध्यक्ष छपरा कचहरी थाना अध्यक्ष, छपरा आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह, छपरा कचहरी आरपीएफ इंस्पेक्टर मौजूद थे। उन्होंने छपरा जंक्शन पर पैदल ही चारों तरफ घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया उसके बाद छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने छपरा जीआरपी थाना अध्यक्ष, छपरा कचहरी स्टेशन थाना अध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म, शौचालय, पार्सल रूम, आरक्षित वेटिंग हाॅल, स्टेशन पर स्थित होटल, मुसाफिर खाना वगैरह तथा स्टेशन परिसर स्थित बस स्टैण्ड, टेम्पु स्टैण्ड, गुमटी वगैरह में संदिग्ध पर निगरानी तथा रेलवे स्टेशन प्लेटाफार्म पर स्थित गुमटियों में काम करनेवाले कर्मचारियों, कुलियों, अनाधिकृत वेंडरों का सत्यापन कर निगरानी की कार्रवाई की जाय। रेलवे स्टेशन पर एण्टी-सबोटेज जाॅच,चेकिंग, फ्रीस्किंग, अभिगम नियंत्रण की कार्रवाई की जाय। स्टेशन, स्टेशन परिसर के प्रवेश, निकास द्वार, प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया में एचएचएमडी से तथा डाॅग स्क्वाॅड एव बम निरोधक दस्ता से समन्वय स्थापित कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाय।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



