छपरा
छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में दो दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन

छपरा। निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण बिहार, पटना के निदेशानुसार श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय सारण के द्वारा 14 दिसंबर एवं 15 दिसंबर को राजेन्द्र स्टेडियम परिसर छपरा में दो दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की लगभग चालीस (40) कम्पनियों के द्वारा भिन्न-भिन्न पदों पर बेरोजगारों का चयन किया जाएगा।
इस मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बिहार के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इस मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा योग्यता का प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज के फोटो लाना सुनिश्चित करेंगे । इस मेले में टेक्सटाइल्स, सेक्युरिटी, इन्सोरेन्स, मार्केटिंग से सबंधित राज्य एवं राज्य से बाहर की विभिन्न कंपनियाँ भाग ले रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



