सारण में BPSC के तहत चल रहे शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान आयुक्त और डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

छपरा। सारण में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग के तहत शिक्षक भर्ती का परीक्षा चल रहा है। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है। इसी कड़ी में सारण के प्रमंडलीय आयुक्त सर्वानन एम , जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने राम जयपाल कॉलेज, ब्रजकिशोर किंडर गार्टन, गंगा सिंह कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण किया गया। बिहार लोक सेवा आयोग ,पटना के द्वारा आयोजित प्राथमिक-माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु कदाचार मुक्त ,स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उनके द्वारा बताया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेज़र एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित है।परीक्षा को स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संचालन कराने के उद्देश्य से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं हर पल की जानकारी हेतु जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या – 06152-242444 क्रियाशील के क्रियाशील होने की जानकारी दी गई। परीक्षा कदाचार रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से दण्डाधिकारियों , (महिला एवं पुरुष) पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



