सारण में हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल व नकदी की लूट

छपरा. जिले रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के निवासी धनजी पांडेय से मारपीट कर सोमवार की देर रात में एक बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उनकी बाइक, मोबाइल,हेल्मेट और तीन हजार रुपये नकद लूट लिये. बताया जाता है कि धनजी पांडेय चनचौरा बाजार से रात्री करीब आठ बजे आवश्यक सामग्रियों की खरीदगी कर अपनी बाइक से अपने घर नवादा लौट रहे थे.
तभी एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित महराजगंज- एकमा सारण गंडक नाहर पुल पर धनजी पांडेय को आगे से घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर व मारपीट कर बाइक, मोबाइल,हेलमेट व नकदी लूट लिया. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने लूटपाट करने के बाद दोनों बाइकों पर सवार होकर डिब्बी व चनचौरा बाजार की ओर फरार हो गये. इस संबंध में धनजी पांडेय ने बाइक सवार तीन अपराधियों के विरुद्ध रसूलपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. रसूलपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
अबतक न किसी संदेही अपराधी की गिरफ्तारी और नाही लूटी गई सम्पत्ति की बरामदगी की खबर है. एकमा प्रखण्ड में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से आम जनता में भय व दहशत व्याप्त है. विदित हो कि इसके पूर्व अपराधियों द्वारा नवादा गांव की शिक्षिका के साथ लूटपाट किया गया था.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



