छपरा के MLA डॉ. सीएन गुप्ता ने दिया बड़ा तोहफा, प्राथमिकता के आधार पर कर रहें विकास का कार्य
छपरा। छपरा के भाजपा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने अपने निजी कोष से शहर के लाला टोला के वार्ड नं 39,40,41 जो सदियों से पानी मे डूबा रहता था उस सड़क का उदघाटन किया। बता दे कि यह सड़क हमेशा चर्चा में रहता था । इस सडक़ से आवागमन लगभग बन्द ही हो गया था। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हम हमेशा प्रयासरत रहते है कि विकास कार्यों की प्राथमिकता दें। पिछले वर्ष जब इस तीनो वार्ड के जनता से मिले और दशा देखा तो उसी दिन इस सड़क को अनुसंशा कर दिया। जो छूट गया है सड़क उस सड़क को बनवाने का प्रयास में लग गय है। यह लाला टोला मुहल्ले का सड़क एवं नाला जो बचे है उसको भी कराने का प्रयास करेंगे।
सभा का संचालन भाजपा के मुख्य प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने किया । सभा को संबोधित करने वालो में अधिवक्ता सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजेश फैशन, जिला मंत्री सत्यानन्द सिंह,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजन अंसारी,योगेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रकेतु साह,मिंटू राय, सरफराज असलम सुपन राय, ,बलराम यादव,सुपन राय, शफीक अहमद,बिक्की श्रीवास्तव, अनुरंजन प्रसाद सहित क्षेत्र की जनता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



