सरस्वती विधा मंदिर विद्यालय के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जयप्रकाश नगर का भ्रमण किया

छपरा। सोमवार को रिविलगंज प्रखण्ड के सरस्वती विधा मंदिर विद्यालय ने अपने छात्रों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मभूमि जयप्रकाश नगर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को जेपी बाबू के ऐतिहासिक जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। भारत रत्न जेपी बाबू के जीवन से प्रभावित सभी छात्र छात्राओं ने भी उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए संकल्प लिया।
विद्यालय के संचालक सुशील कुमार पुरी ने छात्रों को जयप्रकाश बाबू के बारे में प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्ति कहते हैं उसको “जयप्रकाश”, जो नहीं मरण से डरता है,
ज्वाला को बुझते देख, कुण्ड में, स्वयं कूद जो पड़ता है।
है “जयप्रकाश” वह जो न कभी, सीमित रह सकता घेरे में,
अपनी मशाल जो जला, बाँटता फिरता ज्योति अँधेरे में। के माध्यम से उनकी जीवन की विराटता से परिचित कराया और इससे प्रेरणा लेने की भी बात कही। शैक्षणिक भ्रमण के इस कार्यक्रम से सभी बच्चों में हर्ष का माहौल रहा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







