छपरा

सारण SP ने कर्तव्यहीनता के आरोप में अमनौर थानेदार को किया निलंबित

छपरा। सारण पुलिस में कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में सारण जिला के अमनौर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई। सारण एसपी कुमार आशीष ने अमनौर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

इंटरनल कंप्लेन कमेटी ने जांच के बाद कार्रवाई की है। अमनौर थानाध्यक्ष का निलंबन पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। निलंबन की जानकारी एसपी कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

एसपी कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आंतरिक परिवाद समिति की रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में पुलिस अमनौर थानाध्यक्ष जफरुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button