छपरा के ग्रामीण क्षेत्रो के छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा में प्रतिभा का परचम लहराया

छपरा। मशरक एवम आसपास के ग्रामीण इलाके की युवा प्रतिभा नीट (यूजी) 2023 की परीक्षा में बेहतर रैंक लाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मशरक नगर पंचायत तख्त गांव निवासी पूर्व सरपंच सरोज देवी एवम शिक्षक संजय कुमार की पुत्री शिवानी कश्यप ने 98.9 प्रतिशत अंक के साथ ऑल इंडिया ओबीसी 8410 रैंक लाया है। वही मशरक के बलि बिशुनपुरा गांव के जुली सिंह एवम मनोज सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह ने सामान्य ई डब्ल्यू एस में 2467 रैंक लाया है।
सीमावर्ती जैथर पंचायत के पूर्व मुखिया गजेंद्र प्रसाद सिंह एवम।गृहणी सुमिता देवी की पुत्री सुरभि सिंह ने 98.9 प्रतिशत अंक के साथ बेहतर रैंक लाया है। वही मशरक में बीडीओ रहे हरिमोहन कुमार आरती कुमारी की पुत्री मानवी राय ने 655 अंक लेकर ऑल इंडिया रैंक 5996 पाने में सफलता हासिल की है।
ग्रामीण प्रतिभाओं के बेहतर प्रदर्शन पर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह , पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, मुख्य पार्षद मशरक नगर पंचायत सोहन महतो , उप मुख्य पार्षद नमिता अमित, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह , पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन , शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह , मंडल भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा , रजनीश कुमार झुना पांडेय, लोजपा नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



