
छपरा। सारण जिले के छपरा शहर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिनटोलिया मोहल्ला स्थित मां गहना ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
देर रात दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, बिनटोलिया निवासी भगवान लाल सोनी की बीआरसीसी कार्यालय के समीप मां गहना ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दुकानदार ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। यह देखते ही उन्हें चोरी की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी।
दुकान में घुसते ही तोड़ दिए CCTV कैमरे
पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सबसे पहले दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखी तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और आभूषण निकाल लिए।
1 लाख नकद, 100 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी के आभूषण चोरी
दुकानदार भगवान लाल सोनी ने बताया कि चोर तिजोरी से करीब एक लाख रुपये नकद, लगभग 100 ग्राम सोने के आभूषण तथा करीब तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वास्तविक नुकसान का आकलन स्टॉक मिलान के बाद किया जाएगा।
पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे आसपास के फुटेज
घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का मानना है कि दुकान के बाहर या आसपास लगे कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हो सकती हैं, जिससे उनकी पहचान करने में मदद मिलेगी।
व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
व्यस्त इलाके में स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई इस बड़ी चोरी के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



