छपरा में बड़ा कांड: शराब पीने से माना करने पर पति ने पत्नी का गला काटकर मार डाला

छपरा। नशे की लत में पड़ा व्यक्ति कब क्या कर दें कोई नहीं जानता है। कभी कभी नशे में व्यक्ति कुछ ऐसा कर जाता है जिसको कभी सोचा भी नहीं होगा। एक ऐसी हीं मामला सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र फेरुसा गांव में घटित हुई है। जहां शराब की लत में बाधक बनी पत्नी को पति ने गर्दन काटकर मौत का घाट उतार दिया है।गरखा थाना क्षेत्र के फेरुसा गांव में पति ने अपनी पत्नी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के पीछे शराब पीने को लेकर पति-पत्नी का आपसी विवाद को कारण बताया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गंड़ासी को भी बरामद कर लिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृत महिला हरि मांझी की 35 वर्षीय पत्नी पवित्री देवी बताई जाती हैं।
जिले के गरखा थाना क्षेत्र के फेरुसा गांव में पति पत्नी की विवाद को लेकर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर बीते रात्री हत्या कर दिया। पुलिस ने पति को गिरप्तार कर पूछताछ कर रही है। मृतिका 35 वर्षीय हरिलाल मांझी की पत्नी कवित्री देवी बताई जाती है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिवार के सभी अन्य सदस्य घटना के बाद फरार बताए जाते हैं।शुक्रवार की सुबह में हरि मांझी ने सोये अवस्था मे गड़ासी से अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की गर्दन धड़ से जुदा हो गई. इस घटना के बाद आरोपी पति ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र ही आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस घटना को लेकर गांव के लोग भी काफी हतप्रभ हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित पति काफी नशा करता था और हमेशा शराब की नशे में घर में विवाद करता था। पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी उसका इलाज करवा रही थी। इसके कारण नशे की लत कुछ दिनों से छूट गई थी। लोग बताते हैं कि इसी को लेकर वह काफी खुन्नस में रहता था।
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ हीं हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



