छपरा के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 16 अप्रैल को लगेगा जॉब मेला

छपरा। श्रम संसाधन विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा (सारण) द्वारा 16 अप्रैल 2025 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय परिसर (बाजार समिति के निकट, प्रेम नगर, कजारिया टाइल्स के सामने) में आयोजित होगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार शिविर में HipHop Media House Pvt. Ltd. द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव (Sales Executive) पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
पात्रता:
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – 12वीं उत्तीर्ण
- स्वयं की बाइक एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य
- आयु सीमा – 18 से 48 वर्ष
- कार्य क्षेत्र – सम्पूर्ण बिहार
चयन प्रक्रिया:
चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर ₹15,500 प्रति माह वेतन के साथ इंसेंटिव की सुविधा भी प्राप्त होगी। जॉइनिंग पूर्णतः निःशुल्क होगी तथा किसी प्रकार का कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं लिया जाएगा।
शिविर में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बाइक के साथ उपस्थित हों।
शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। यह निबंधन अब ऑनलाइन माध्यम से भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in पर किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं भी उक्त पोर्टल के माध्यम से निबंधन कर सकते हैं अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी
देशApril 30, 2026वर्षों पुराने केस अब जल्द होंगे खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने लाया ‘समाधान समारोह-2026’
बिहारApril 30, 2026Electric Bus Services: बिहार में दौड़ेगी AC वाली 400 ई-बसें, राजगीर से पूर्णिया तक होगा बदलाव
बिहारApril 30, 2026जब सायरन गरजेगा, बंद हो जाएगी रोशनी, 6 जिलों में होगा ‘ब्लैकआउट का रिहर्सल’



