Double Decker Flyoverbridge: सारण डीएम ने डबल डेकर निर्माण कार्य का लिया जायजा, टाइमलाइन तय कर कार्य करने का आदेश
डबल डेकर और खनुआ नाला कार्य पर डीएम सख्त

छपरा। शहर के महत्वाकांक्षी डबल डेकर पुल और खनुआ नाला निर्माण कार्य को गति देने के लिए जिलाधिकारी ने मौना चौक पर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाला निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं को देखते हुए निर्देश दिया कि डबल डेकर के पिलरों को सुरक्षित रखते हुए नाले को उचित तरीके से मोड़कर बनाया जाए।
इसके लिए अंचलाधिकारी, सदर छपरा को स्थल की मापी कराने और आवश्यक रैयती जमीन की जानकारी नगर निगम एवं बुडको को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर भू-अर्जन की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा सके।
जलजमाव पर जताई नाराजगी
मौना चौक पर सड़क पर गंदा पानी जमा देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पुल निर्माण निगम को तत्काल पंप लगाकर जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अतिक्रमण हटाने का निर्देश
गांधी चौक से गरखा ढाला की ओर जाने वाले डबल डेकर रैंप निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को लेकर भी जिलाधिकारी सख्त दिखे। उन्होंने अंचलाधिकारी को अविलंब मापी कराकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
सफाई व्यवस्था पर सख्ती
मौना चौक से भिखारी ठाकुर चौक के बीच सड़क पर जगह-जगह फैले कचरे को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और नगर निगम को तुरंत सफाई कर कचरा हटाने का सख्त निर्देश दिया।
धूल नियंत्रण और मानकों का पालन
निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। साथ ही मानकों का पालन नहीं करने पर संवेदक को नोटिस जारी करने की बात कही।
टाइमलाइन आधारित कार्य योजना पर जोर
डबल डेकर परियोजना के कार्य को निर्बाध गति से आगे बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने पुल निर्माण निगम से खंडवार टाइमलाइन आधारित कार्य योजना मांगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिस खंड में निर्माण कार्य हो, वहां निर्धारित अवधि तक यातायात को पूरी तरह बंद रखा जाए। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
दैनिक मॉनिटरिंग का निर्देश
खनुआ नाला और डबल डेकर निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को दो अलग-अलग दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है, जो प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट देंगे।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक बुडको, वरीय परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम, सिटी मैनेजर, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



