छपरा में 10वीं पास युवाओं को मिलेगी मशीन ऑपरेटर की नौकरी, सैलरी 14 से 17 हजार रूपये
छपरा। छपरा में 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जॉब मेला में युवाओं को नौकरी दी जायेगी। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के द्वारा 28 फरवरी 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन नियोजन कार्यालय, छपरा में किया जाएगा।
अलग-अलग कंपनियों में 80 पद पर बहाली
इस नियोजन कैम्प में चैतन्य इंडिया फाइनांस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, सिवान द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एग्जेक्युटिव के 45 पद एवं जीएसए फाउंडेशन बेंगलुरु द्वारा पंप/मशीन ऑपरेटर के 35 पद पर पात्र लोगों का चयन किया जायेगा। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
10वीं पास है योग्यता
नियोजन कैम्प में भाग लेने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण रखा गया है तथा CRE के लिए आयु सीमा 18-28 वर्ष होनी चाहिये। वेतन 11000 रुपये + 10000 रुपये तक इंसेंटिव होगा। इसके लिए जॉब लोकेशन छपरा, सिवान एवं गोपालगंज होगा।
पंप/मशीन ऑपरेटर के लिए आयु सीमा 18-30 वर्ष होनी चाहिये। वेतन 14000-17500 रुपये + इंसेंटिव होगा।जॉब लोकेशन बेंगलोर होगा।
पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो।नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है जो कि भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से होता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



