Solar Pump Subsidy: बिजली बिल की भारी भरकम राशि से राहत! सोलर पंप पर मिल रही 90% सब्सिडी, कैसे करें आवेदन?
MP News - solar pumps subsidy

Solar Pump Subsidy – मध्य प्रदेश के किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत राज्य सरकार ने किसानों को बेहद सस्ती दरों पर सोलर पंप देने की घोषणा की है। सरकार की इस पहल से न सिर्फ बिजली की समस्या हल होगी, बल्कि किसानों की खेती भी आसान और लाभदायक हो जाएगी।
योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना का उद्देश्य है कि किसान अब अपने खेतों में सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर सकें और बिजली की कमी या बिल की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो जाएं। इस योजना के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in भी लॉन्च किया है, जहां किसान सीधे जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की शुरुआत
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना की शुरुआत की गई है। इस परियोजना को लेकर सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक सिंचाई के लिए जल पहुंचे और किसानों की आमदनी बढ़े। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में राज्य में जहाँ 55 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती है, जिसे बढ़ाकर जल्द ही 100 लाख हेक्टेयर तक किया जाएगा।
सोलर पंप पर 90% सब्सिडी
किसानों को राज्य सरकार 5 हार्स पावर (HP) से लेकर 10 HP तक के सोलर पंप 90% सब्सिडी पर दे रही है। जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- 5 HP का सोलर पंप जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये है, वह किसानों को सिर्फ 30,000 रुपये में मिलेगा।
- 7.5 HP का सोलर पंप जिसकी कीमत 4.15 लाख रुपये है, वह मात्र 41,000 रुपये में मिलेगा।
- वहीं, 10 HP का पंप जिसकी कीमत लगभग 5.80 लाख रुपये है, वह किसानों को केवल 58,000 रुपये में मिलेगा।
यह योजना क्यों जरूरी?
इस योजना के शुरुआत से किसानों को बिजली बिल की भारी भरकम राशि से राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसान अब बिजली कटौती से परेशान नहीं होंगे। वही पर्यावरण को भी फायदा होगा क्योंकि सौर ऊर्जा स्वच्छ और टिकाऊ है।
Author Profile
Latest entries
TechnologyJune 11, 20266,500mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo का यह धांसू 5G फोन, देखें कीमत
AutoJune 11, 2026Royal Enfield के राज को हिलाने आ गई Harley-Davidson X440 की सस्ती बाइक, फीचर्स और कीमत जीत लेंगे दिल!
AutoJune 10, 2026मात्र ₹2,500 की शुरुआती EMI पर घर लाएं Honda Shine, देखें इसके फीचर्स और ऑन-रोड कीमत
TechnologyJune 10, 2026Oppo का न्यू दमदार 5G फ़ोन कम बजट में मिल रहा 8GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 67W SUPERVOOC सुपर फास्ट चार्जर







