युवाओं की कुशलता को लेकर विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर कार्यशाला का आयोजन

छपरा। सारण जिले का एकमात्र फार्मेसी संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज के प्रांगण में युवाओं की कुशलता को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम डीआरसीसी कार्यालय के मुख्य सदस्य राहुल रंजन कुमार एवं रविकांत कुमार वर्मा, वीआईपी ग्रुप के निदेशक डॉ० राहुल राज, संचालक तथा संस्थान के सभी शिक्षकगणों के करकमलों द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकार के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लाभान्वित करना रहा। डीआरसीसी के मुख्य सदस्यगणों द्वारा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया गया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके तहत निम्न से निम्न दर्जे के विद्यार्थी भी इस योजना के माध्यम से लाभ उठाकर अपने अधूरे सपनों को साकार कर सकते हैं।
इस योजना के माध्यम से सरकार उन सभी इच्छुक विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु राशि उपलब्ध कराती है जिनके अभिभावक या परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नही है या जो संस्थान का फीस भर पाने में सक्षम नहीं है। इस योजना का राज्य भर में लाखों की संख्या में लोग लाभ उठाकर अपने सपनो को पूरा कर चुके हैं। संस्थान के संस्थापक सह वी० आई०पी० ग्रुप के निदेशक डॉ० राहुल राज ने मौके पर विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करते हुए अपने मन्तव्यों में कहा कि आप सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है कि अब अपने संस्थान विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज का नाम भी डी० आर० सी० सी० की सूची में जुड़ चुका है। अर्थात हमारे संस्थान के विद्यार्थी भी अब इस योजना का पूर्ण लाभ उठाने में सक्षम है।
जिसके तहत अब विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण इंटर पास कोई भी अभ्यर्थी सम्पूर्ण सुविधा के साथ तथा सहजता से फ्री में बी फार्मा एवं डी० फार्मा कोर्स का अध्ययन कर अपना भविष्य उज्जवल करने में सक्षम हो सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वीआईपी स्कूल की प्राचार्या ने भी उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, जो उनके उज्जवल भविष्य में नील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम आयोजन को लेकर सभी विद्यार्थीगणो में उत्साह का माहौल नजर आया।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



