
छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देशन में सारण पुलिस ने अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध पिछले छह दिनों से चलाए जा रहे विशेष महाअभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अलग-अलग इलाकों में 1198 स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की गई और दर्जनों तस्कर सलाखों के पीछे पहुँचे। विगत 24 घंटों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 344.74 लीटर शराब बरामद की, 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
छह दिनों की कार्रवाई
| कार्रवाई | आँकड़े |
|---|---|
| बरामद तैयार शराब | 4,658.85 लीटर |
| नष्ट की गई अर्धनिर्मित शराब | 29,350 लीटर |
| गिरफ्तार अभियुक्त | 143 |
| दर्ज कांड | 54 |
| दर्ज सनहा | 62 |
पुलिस की छापेमारी में अब तक
| जप्त सामान | मात्रा/संख्या |
|---|---|
| विदेशी शराब | 2,954.24 लीटर |
| देशी शराब | 800.8 लीटर |
| स्प्रिट | 903.80 लीटर |
| गैस सिलेंडर | 01 |
| गैस चूल्हा | 01 |
| दोपहिया वाहन | 05 |
| चारपहिया वाहन | 01 |
| मोबाइल फोन | 01 |
| शराब की भठ्ठियाँ ध्वस्त | 25 |
सख़्ती से शराब माफियाओं पर कार्रवाई
सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, सेवन, बिक्री, भंडारण और परिवहन से जुड़े लोगों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शराब तस्करों व कारोबारियों की धर-पकड़ के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम बनाई गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर
क्राइमApril 29, 2026Cyber Crime: बिहार में 5036 फर्जी बैंक खातों पर एक्शन, साइबर माफिया के नेटवर्क में सेंध
क्राइमApril 29, 2026सारण में कोर्ट का बड़ा फैसला, गांजा तस्कर को मिली 10 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना







