छपरा के बाल गृह में बच्चों के हुनर संवारने की तैयारी, डीएम ने दिखाई संवेदना

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की शिक्षा, सामान्य ज्ञान एवं कौशल विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों की रुचियों के अनुसार विभिन्न प्रकार के स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाए, जिससे वे समाज में आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी एक अलग पहचान बना सकें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बाल पर्यवेक्षण गृह के जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की गहन जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।
वहीं, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की निगरानी पर बल देते हुए, जिलाधिकारी ने गोद लेने की प्रक्रिया को त्वरित और पारदर्शी रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), संबंधित संस्थानों के अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



