एकमा रेलवे स्टेशन ने तोड़ा राजस्व का रिकॉर्ड, 10 महीनों में 7.86 करोड़ रुपये की कमाई

छपरा: वाराणसी रेल मंडल के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा रेलवे स्टेशन ने इस वित्तीय वर्ष में अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 7.86 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2024-25 के केवल 10 महीनों में प्राप्त हुआ है, जो एकमा रेलवे स्टेशन के लिए ऐतिहासिक सफलता मानी जा रही है।
यह जानकारी एकमा के निवासी संदीप कुमार पांडे ने आरटीआई (सूचना का अधिकार) के माध्यम से प्राप्त की है। अगर फरवरी और मार्च के महीने का राजस्व भी इस आंकड़े में जोड़ा जाता है, तो अनुमान है कि एकमा रेलवे स्टेशन का कुल राजस्व 10 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
राजस्व में इस अभूतपूर्व वृद्धि के साथ, एकमा रेलवे स्टेशन की श्रेणी एनएसजी-5 से बढ़कर एनएसजी-4 में बदलने की संभावना बन गई है। एनएसजी के इन बदलावों का असर स्टेशन के विकास और यात्री सुविधाओं पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।
इस उल्लेखनीय सफलता को लेकर रेलवे अधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे एकमा रेलवे स्टेशन के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



