Jobs: रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद निकली भर्ती, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी

जॉब डेस्क। रेलवे में अगर आपको नौकरी चाहिए तो ये बहुत ही सुनहरा मौका है। इंडियन रेलवे दावा अधिकरण डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन रिलीज़ किया गया है। इक्छुक उम्मीदवार जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहतें हैं वह कर सकतें हैं। आवेदन ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकतें हैं। आपको बता दें की आवेदन करने की प्रकिया 04 नवंबर 2024 से ही शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2024 तक निर्धारित की गई है।
लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं:
रेल दावा अधिकरण, गोरखपुर न्यायपीठ ने इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन 04 नवंबर 2024 को ही रिलीज़ कर दिया था। जारी किये गए विज्ञापन के अनुसार कुल 01 वैकेंसी निकाली गई है, जिसके लिए आपको किसी भी प्रकार का लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है।
रेल दावा अधिकरण भर्ती योग्यताएं
शिक्षण योग्यता: रेल विभाग की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राफ्त संस्था या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट पास करने का डिग्री होना जरुरी है। इसके साथ साथ आपके पास अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर का भी अच्छा ख़ासा ज्ञान होना अनिवार्या है।
आयु सीमा:
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 59 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। आयु सीमा की गणना जारी किये गए नोटिफिकेशन के आधार पर की जाएगी और सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
रेल दावा अधिकरण भर्ती चयन प्रकिया
रेल दावा अधिकरण के इस भर्ती पर चयन होने के लिए आपको स्किल टेस्ट और इंटरव्यू को पास करना होगा। जारी किये गए विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं हो रहा है।
वेतन सीमा:
इस कोई भी अभ्यर्थी इस पद के लिए चयन कर लिए जातें हैं तो उनका वेतन सीमा ₹25,000 प्रति महीना निर्धारित किया जायेगा। डिटेल में जानकारी प्राफ्त करने के लिए आप इसके नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ को पढ़ सकतें हैं।
आवेदन शुल्क: इस पद के लिए रेल विभाग ने किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क को नयुक्त नहीं किया है। मतलब की इस भर्ती में कोई भी आवेदन कर सकतें हैं उनका कोई पैसा नहीं लगेगा।
आवेदन करने की प्रकिया
निचे आपको एप्लीकेशन फॉर्म कर के ऑप्शन शो कर रहा होगा उसपर क्लिक करें। क्लिक करतें ही आपके सामने इस भर्ती का नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ ओपन हो जायेगा। ध्यानपूर्वक नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ को पढ़ें। पढ़ने के बाद निचे स्क्रोल करेंगे तो आपके सामने आपका आवेदन पत्र दिखेगा। अब उस फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।प्रिंट निकालने के बाद आपको ध्यान से उसको भरना है। भरने के बाद अंतिम तिथि से पहले यानी की 26 नवंबर 2024 से पहले आपको नोटिस पीडीऍफ़ में दिए गए एड्रेस पर आपको भेज देना होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर







