करियर – शिक्षाछपराबिहार

छपरा में चाचा ने भतीजा को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, माँ पर भी हमला

छपरा। सारण जिले के दरियापुर के मानपुरा में चाचा ने अपने भतीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं अपने बच्चे को बचाने पहुंचने पर उसकी मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद दोनों को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं जख्मी महिला को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर में कर दिया है। जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी मोहम्मद शरफराज़ के पुत्र मोहम्मद फैसल उर्फ समीर के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान तमन्ना परवीन के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद शरफराज के बड़े भाई शहनवाज उर्फ चांद बाबू के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। वहीं उस जमीन में केला लगा था जिसे लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था।जिसके बाद मोहम्मद शरफराज रमजान शुरू होने को लेकर पूरे परिवार के साथ मस्जिद से नमाज अदाकर घर पर गए ही थे। वहीं जब वे लोग जैसे ही अपने घर लौटे तभी मृतक के चाचा ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

घायल महिला तमन्ना परवीन ने बताया कि मेरे पति और बच्चे नमाज़ पढ़ने चले गए थे और मैं घर में रोजा खोलने के लिए खाना खाना बना रही थी। तभी मेरे बड़े भैसुर आए और बोले तुम गाली दी हो जब मै बोली गाली नही दी हूं। इसी बिच मेरा लड़का नमाज़ पढ़कर आया था। जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई। वहीं केला काटने के विवाद में मेरे बेटे ने उसकी पत्नी को पीटा था। इसी को लेकर मेरे भैसुर ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और मुझे भी चाकु मार दिया।

थाना अध्यक्ष प्रसीक्षु एसपी मो महुबुल्ला ने बताया कि घटना का वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम में भेजने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Author Profile

Himanshu Yadav

Related Articles

Back to top button