मां ने रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग रची अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश

छपरा। बिहार के सारण जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां ने पैसों के लालच में आकर अपने ही 13 वर्षीय बेटे के अपहरण की साजिश रच डाली। इस घटना में महिला का प्रेमी भी शामिल था, जो रिश्ते में उसका भांजा यानी महिला का सगा भांजा भी लगता है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्चे के चाचा ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के राई पट्टी गांव में 28 फरवरी 2025 को एक 13 वर्षीय लड़के, आदित्य कुमार, के अपहरण की खबर सामने आई। बच्चे के चाचा दीपक कुमार ने थाना में मामला दर्ज कराया, जिसमें बताया गया कि अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप में 25 लाख रुपये की मांग की थी और पैसे न देने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी थी।
जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर अपहृत बच्चे की मां, बबीता देवी, को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान बबीता देवी ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी नीतीश कुमार उर्फ निक्कू (पिता अशोक कुमार, निवासी कुरथौल, थाना परसा बाजार, जिला पटना) के साथ मिलकर अपने बेटे के अपहरण की योजना बनाई थी।
प्रेमी के घर से बरामद हुआ बच्चा
बबीता देवी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे को आरोपी नीतीश कुमार के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, फिरौती मांगने वाले मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है।
सारण पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से लालच और रिश्तों के पतन को दर्शाता है। मां और मौसी जैसे पवित्र रिश्तों को कलंकित करने वाली इस महिला ने पैसों के लिए अपने ही बेटे का अपहरण करवा दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस घटना ने समाज में रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मां द्वारा अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश रचना बेहद चौंकाने वाली घटना है। पुलिस की तत्परता से बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन इस मामले ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या लालच इंसान को इस हद तक गिरा सकता है कि वह अपने ही खून के साथ ऐसा घिनौना खेल खेले?
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



