
छपरा/धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिहार के सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी सुनिल राय के पुत्र प्रेम यादव के रूप में की गई है।
घटना कतरास मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास करीब तीन बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार दो अपराधियों ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को नजदीक से दो गोलियां मारीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। युवक को स्थानीय लोगों की मदद से धनबाद के पाटलिपुत्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि हत्या के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय इस इलाके में भीड़ रहती है, ऐसे में बीच सड़क पर गोली चलना बेहद चिंताजनक है। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक मृतक प्रेम यादव पिछले करीब एक माह से झरिया में रह रहा था और कोयला ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय करता था। उसके पास 16-चक्का वाहन है, जो कोयला परिवहन में चलता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



