सारण में रिविलगंज पुलिस ने 2 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, लूटी गयी 3 रेसर बाइक और हथियार बरामद
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 03 रेसर बाइक पर 06 लोग सिरिसिया बाजार की तरफ अपराध करने की नियत से जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरिसिया बाजार पहुँचकर वाहन चेकिंग शुरू की और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखना शुरू किया। इसी दौरान जब पुलिस को देख कर 03 रेसर बाइक सवारों ने गाड़ी घुमा कर भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनका पीछा कर 02 अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य 04 फरार हो गए।
पकड़े गए दोनों अपराधियों से 03 लूटी हुई रेसर बाइक, 01 देशी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस और 01 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील नट उर्फ तमन्ना नट (पिता- बसंत नट, निवासी- तुलसी नगर, थाना कोतवाली, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, वर्तमान पता- बंगरा बीनटोली, थाना दाउदपुर, जिला सारण) और सूरज नट (पिता- देव नट, निवासी- बंगरा बीनटोली, थाना दाउदपुर, जिला सारण) के रूप में की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने कई अन्य अपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में डकैती, लूटपाट और हत्या के प्रयास जैसी वारदातें शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में अन्य अपराधियों की तलाश जारी रखी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास:
1. सुनील नट:
- मांझी थाना कांड स०- 21/24, धारा-394 भा०द०वि०
- रसूलपुर थाना कांड स०-180/22, धारा-392 भा०द०वि०
- गोपालगंज बैकुंठपुर थाना कांड स०- 421/24, धारा-310 भा०द०वि०
- रिविलगंज थाना कांड स०-388/24, धारा-303 (2) BNS, आदि।
2. सूरज नट:
- कोपा थाना कांड स०- 1/20, धारा-392 भा०द०वि०
- नगर थाना कांड स०-821/24, धारा-310 (2) BNS
- गरखा थाना कांड स०-798/24, धारा-310 (2) BNS, आदि।
जप्त किए गए सामान:
रेसर बाइक-03
देशी कट्टा-01
जिंदा कारतुस-04
मोबाइल-01
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- पु०अ०नि० सुभाष कुमार पासवान, थानाध्यक्ष रिविलगंज थाना
- पु०अ०नि० राहुल कुमार श्रीवास्तव, रिविलगंज थाना
- प्र०पु०अ०नि० मणिकांत कुमार मणि, रिविलगंज थाना
- सि0/275 विकास कुमार, टेकनिकल सेल
- सि0/583 विनीत कुमार
- सि0/458 रविरंज कुमार
- सि0/656 संतोष कुमार
- सि0/504 सुशील पासवान
- सि0/1124 सन्दु कुमार।
पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों के मनोबल को कमजोर किया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सतर्कता और समर्पण का परिचय दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 17, 2026Railway Updateप्रवासियों के लिए रेलवे का तोहफा: छपरा से उधना के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 17, 2026छपरासारण के अभिजीत कुमार ने रेलवे में हासिल किया बड़ा मुकाम, मध्य रेलवे में बने सहायक मंडल अभियंता
- November 17, 2026छपराछपरा-दाउदपुर रेलखंड पर आधी रात को पहुंचे DRM, यात्री सुविधाओं से रेल संरक्षा तक की पड़ताल
- November 17, 2026बिहारबिहार की समृद्धि और शानदार कनेक्टिविटी का नया अध्याय नीतीश सेतु



