यूपीएससी का रिजल्ट घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

एजुकेशन डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2023 के परीक्षा के रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जोकि अब खत्म हो गया है. यूपीएससी सीएसई का मंगलवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान रहे हैं. इसके बाद तीसरी रैंक अनन्या रेड्डी और चौथी रैंक पीके सिद्धार्थ रामकुमार ने हासिल की है. पांचवें स्थान पर रुहानी रही हैं. यूपीएससी की परीक्षा में सामान्य वर्ग से 347, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 115, ओबीसी वर्ग के 303, एससी वर्ग के 165, एसटी वर्ग के 86 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. कुल 1016 ने परीक्षा पास की है.
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 28 मई को आयोजित की गई थी. जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स राउंड पास किया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र थे. यूपीएससी सीएसई मेन्स के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम आसानी से देख सकते हैं.
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित विभिन्न केंद्र सरकार सेवाओं और विभागों में कुल 1,105 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी. हाल के सालों में महिलाओं ने यूपीएससी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने में उपलब्धियां हासिल की थीं, लेकिन इस बार लड़कों ने टॉप किया है.यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित विभिन्न केंद्र सरकार सेवाओं और विभागों में कुल 1,105 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी. हाल के सालों में महिलाओं ने यूपीएससी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने में उपलब्धियां हासिल की थीं, लेकिन इस बार लड़कों ने टॉप किया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 30, 2026पेट में बन जाती है कड़ी गेंद, फिर होती है मौत- पशुओं का ‘साइलेंट किलर’ है पॉलिथीन
छपराApril 30, 2026सारण को मिला ‘नारायणी पथ’ की सौगात, 73 KM की नई सड़क बदलेगी पूरे जिले की तस्वीर
क्राइमApril 29, 2026सारण में अवैध ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, हिरासत में बांग्लादेशी महिला
छपराApril 29, 2026सारण में खनन माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान, बॉर्डर पर बन रहा है माइनिंग चेकपोस्ट







