
छपरा। सारण जिले में आपसी विवाद ने एक शिक्षक की जान ले ली। पहलेजा थाना क्षेत्र के खरिका गांव में शुक्रवार को हुए इस विवाद में गंगाजल प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सनोज कुमार (45 वर्ष), पिता पन्ना लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल अवस्था में परिजनों ने सनोज को तुरंत पीएमसीएच, पटना ले जाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका
प्रारंभिक पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया कि लगभग 3 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और सनोज को गोली मार दी गई। पुलिस फिलहाल सभी संभावित कारणों और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है।
एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
घटनास्थल निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि अपराधी किसी भी सूरत में बच नहीं पाएं। उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने, तकनीकी और मानवीय खुफिया इनपुट को तेज करने का आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर तथा थाना अध्यक्ष, पहलेजा भी मौजूद थे। पुलिस इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
कानून-व्यवस्था पर पुलिस का सख्त रुख
सारण पुलिस का कहना है कि हत्या जैसे गंभीर अपराध पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



