Simultala Pre-Entrance Exam: वुडबाईन स्कूल के छात्रों ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्री–प्रवेश परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता
अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया

छपरा। सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्री–प्रवेश परीक्षा (कक्षा–6) के घोषित परिणाम में छपरा शहर के वुडबाईन स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। जिले से चयनित विद्यार्थियों में सर्वाधिक संख्या वुडबाईन स्कूल के छात्रों की रही, जिससे विद्यालय ने न केवल उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किया बल्कि पूरे सारण जिले में अपनी मजबूत पहचान भी कायम की है।
इस वर्ष वुडबाईन स्कूल के 9 विद्यार्थियों का सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्रों में अर्पित राज (9160023), आदित्य कुमार (9160232), अंकित कुमार (9260282), रीचा कुमारी (9160008), मोनिका भारती (9160021), सृष्टि कुमारी (9160039), सृष्टि कुमारी (9160070), अनन्या कुमारी (9160237) और पलक निगम (9160242) शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है और अभिभावकों में भी गर्व की अनुभूति देखी जा रही है।
विद्यालय परिवार का कहना है कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और अनुशासित जीवनशैली का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष भी वुडबाईन स्कूल के विद्यार्थियों ने इसी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता की परंपरा को कायम रखा था।
बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष व्यवस्था
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनीत कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यालय के सकारात्मक व गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि वुडबाईन स्कूल में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभ से ही मजबूत आधार देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
वहीं विद्यालय के निदेशक हरेंद्र कुमार रॉय ने कहा, “यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के अथक परिश्रम का संयुक्त परिणाम है। वुडबाईन स्कूल का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। आने वाले समय में भी हम इसी समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते रहेंगे।
सभी शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति और अधिक सजग व प्रतिबद्ध
विद्यालय के प्राचार्य डी.के. सर ने सफल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सफलता शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे सभी शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति और अधिक सजग व प्रतिबद्ध होते हैं। उन्होंने छात्रों से आगे भी इसी लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई जारी रखने का आह्वान किया।
अभिभावकों के सुझावों और बढ़ती शैक्षणिक मांग को ध्यान में रखते हुए वुडबाईन स्कूल अब अपने विस्तार की ओर भी अग्रसर है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इसी वर्ष शहर के बीच भगवान बाजार में वुडबाईन स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन होने जा रहा है। नई शाखा में भी उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और शानदार परिणामों की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया है।
वुडबाईन स्कूल के इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



