राजीव प्रताप रूडी से अमीर उनकी पत्नी नीलम, परिवार के पास कई महंगी गाड़ियां और आभूषण

छपरा। बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी एक बार फिर से सारण लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। राजीव प्रताप रूढ़ी ने नामांकन दाखिल करने साथ अपनी संपत्ति का विवरण चुनाव आयोग को सौंपा है। इसके अनुसार सांसद रूढी से उनकी पत्नी नीलम प्रताप अमीर हैं। राजीव प्रताप रूडी की संपत्ति एक करोड़ 19 लाख रुपये की है, तो उनकी पत्नी नीलम प्रताप की कुल संपत्ति एक करोड़ 25 लाख रुपये की है। नीलम प्रताप आभूषण के मामले में शौकीन हैं। पत्नी के पास 735 ग्राम सोने की ज्वेलरी है, जिसकी कीमत 49 लाख 88 हजार रुपये है।
राजीव प्रताप रूढ़ी के पास 245 ग्राम ज्वेलरी है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपये है। जबकि उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। इनमें एमजी जेडएस भी है, जिसकी कीमत 22 लाख 80 हजार रुपये है। इसके अलावा दो इनोवा गाड़ी है, जिसकी कीमत 12.43 लाख और 8.50 लाख रुपये है। इसके अलावा एक एंबेसडर कार भी रूडी ने खरीदी है, जिसकी कीमत फिलहाल तीन लाख 96 हजार है।
अमनौर हर नारायण गांव निवासी राजीव प्रताप रूडी के पास 80 हजार कैश और पत्नी के पास 42 हजार 300 रुपये है। नामांकन दाखिल करने के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में राजीव प्रताप रूडी की पत्नी नीलम प्रताप के अलावा उनकी दोनों बेटियां श्रेया प्रताप सिंह और नीतीश प्रताप सिंह मौजूद थीं। एडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी शंभू शरण पांडेय के समक्ष राजीव प्रताप रूडी ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। करीब 45 मिनट तक रूडी एडीएम चेंबर में रहे और नामांकन की औपचारिकता पूरी। उसके बाद वे बाहर निकले। नामांकन दाखिल करने के बाद राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में आयोजित जनसभा को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संबंधित किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



