सारण की बेटी राशि का IIT मद्रास में हुआ चयन, डाटा साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम की पढ़ाई करेंगी

छपरा। शहर के दहियावां टोला, पोस्टल कॉलोनी निवासी रिटायर्ड डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सिद्धेश्वरी प्रसाद की पौत्री राशि श्रीवास्तव का चयन आईआईटी मद्रास में नामांकन के लिए हुआ है। राशि सारण जिले से इकलौती है जिसका चयन हुआ है। संजय कुमार की पुत्री राशि बचपन राशि से ही मेधावी रही है। उसने इंपीरियल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। 97% मार्क्स के साथ क्वालीफाई की है। उसी मेधा की बदौलत 75 फीसदी स्कॉलरशिप भी मिली है। आईआईटी मद्रास में डाटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम की पढ़ाई करेंगी। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सर्जन रहे हैं।
साथ गुरुजनों को दिया है। वह इंपीरियल पब्लिक स्कूल की कैप्टन रही है। यहां बता दें कि डॉक्टर सिद्धेश्वरी प्रसाद मूल रूप से रिविलगंज प्रखंड के सिरसिया गांव के रहने वाले हैं। राशि श्रीवास्तव अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। पिता संजय श्रीवास्तव बिजनेस मैन है। माता शिक्षिका व कुशल गृहिणी निशि कुमारी है। राशि ने बताया कि सबसे अधिक सपोर्ट माता और पिता से मिला है। जब भी एग्जाम या किसी प्रतियोगिता के लिए स्कूल स्तर पर भी जाती थी तो पिताजी हमेशा साथ रहे।
आगे आईएएस भी बनना चाहती है:
राशि ने बताया कि आईआईटी करने के बाद देश की सेवा के लिए आईएएस है। राशि ने बताया कि पहले देश को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निर्भर करने की कोशिश करूंगी। उसके बाद मेरा आईएएस बनने का भी मिशन है ताकि बाकी देश सेवा कर सकूं।
लक्ष्य के प्रति फोकस होना जरूरी:
सफलता का राज बताते हुए राशि ने बताया कि सबसे पहले जुनून होना चाहिए। अपने लक्ष्य के प्रति फोकस होना जरूरी है। फोकस होने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी । उसने बताया कि उसका आजतक फेसबुक व इंस्टाग्राम का कोई एकाउंट नहीं है। कभी इसमें समय बर्बाद नहीं किया। शुरुआत के दिनों में भी इससे दूरी बना कर रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







