छपरा में एक दर्जन से अधिक कांडों में वांटेड शराब माफिया रूदल साह समेत 3 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया रूदल साह समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर जानटोला बिनटोली में गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद की गई।
गुप्त सूचना के बाद रिविलगंज थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम जानटोला बिनटोली में निरीक्षण किया। पुलिस को देखते ही दो मोटरसाइकिल सवार भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। जांच के दौरान पुलिस ने उनके पास से 02 पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल और 06 मोबाइल बरामद किए। तीनों गिरफ्तार अपराधियों को रिविलगंज थाना कांड संख्या 25/25, दिनांक 24.01.25, धारा-25 (1-B) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता इस प्रकार हैं:
- रूदल साह उर्फ संतोष साह, पिता स्व. बद्री साह, निवासी- नबीगंज, थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण।
- अनुभव कुमार**, पिता विजय कुमार, निवासी- नबीगंज, थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण।
- अल्फाज सिद्दिकी उर्फ लकी, पिता शाहिद सिद्दिकी, निवासी- नबीगंज, थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी रूदल साह का आपराधिक इतिहास बहुत लंबा है। उसके खिलाफ भगवान बाजार, मुफ्फसिल, रिविलगंज, दरियापुर और गरखा थानों में एक दर्जन से अधिक कांड दर्ज हैं। इनमें मुख्य रूप से शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियाँ शामिल हैं।
- 1. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या- 508/17, दिनांक 16.12.17, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 2. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या- 554/19, दिनांक 23.11.19, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 3. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या 27/20, दिनांक 10.01.20, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 4. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या- 576/21, दिनांक 30.11.21, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 5. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या 631/21, दिनांक 30.12.21, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 6. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या 30/22, दिनांक-24.01.22, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 7. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या 449/23, दिनांक-21.11.23, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 8. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या 455/23, दिनांक-25.11.23, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 9. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या 506/23, दिनांक 30.12.23, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 10. भगवान बाजार थाना काण्ड संख्या 468/24, दिनांक-08.09.24, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 11. मुफ्फसिल थाना काण्ड संख्या 727/21, दिनांक-27.12.21, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 12. रिविलगंज थाना काण्ड संख्या 461/24, दिनांक-24.12.21, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
13. दरियापुर थाना काण्ड संख्या 643/17, दिनांक-28.09.23, धारा 30 (ए) वि०म०नि० । - 14. गरखा थाना काण्ड संख्या- 507/23, दिनांक-11.08.23, धारा 30 (ए) वि०म०नि० ।
- 15. रिविलगंज थाना काण्ड संख्या 213/24, दिनांक-18.07.24, धारा 126 (2)/115 (2)/109(1) / 140 (3) बी०एन०एस० एवं 3 (1) (r) (s) / 3 (2) (va) / एससी/एसटी एक्ट।
बरामद सामानों की सूची:
- मोटरसाइकिल- 02
- मोबाइल- 06
- पिस्टल- 02
- जिन्दा कारतूस- 04
इस कार्रवाई में रिविलगंज थाना के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान, पुलिस उपनिरीक्षक राहुल कु. श्रीवास्तव, प्र0पु0अ0नि0 मणिकांत कुमार मणि, संतोष कुमार, रविरंजन कुमार, संजीव कुमार, सुशिल पासवान और चालक दीपक कुमार पासवान समेत अन्य थाना कर्मी शामिल थे। यह गिरफ्तारी पुलिस की ओर से अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत देती है। पुलिस अब इन अपराधियों से पूछताछ कर अन्य संभावित मामलों का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







