छपरा के रास्ते लुधियाना से सहरसा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइमिंग और रुट

छपरा। रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये गाडी संख्या 04698/04697 लुधियाना-सहरसा-लुधियान पूजा आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन लुधियाना से 01 नवम्बर, 2024 को तथा सहरसा से 03 नवम्बर, 2024 को 01 फेरे के लिये किया जायेगा।
04698 लुधियाना-सहरसा आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी 01 नवम्बर, 2024 को लुधियाना से 22.15 बजे प्रस्थान कर ढंडारी कलां से 22.45 बजे, सरहिन्द से 23.24 बजे, राजपुरा से 23.52 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.32 बजे, सहारनपुर से 02.40 बजे, मुरादाबाद से 06.00 बजे, बरेली से 07.32 बजे, सीतापुर से 11.25 बजे, गोंडा से 14.20 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, सीवान से 19.22 बजे, छपरा से 20.30 बजे, हाजीपुर से 21.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे, तीसरे दिन समस्तीपुर से 00.10 बजे, बरौनी से 01.15 बजे, बेगूसराय से 01.35 बजे, खगड़िया से 02.12 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 03.30 बजे छूटकर सहरसा 05.00 बजे पहुँचेगी।
सहरसा से लुधियाना तक चलेगी
04697 सहरसा-लुधियाना आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी 03 नवम्बर, 2024 को सहरसा से 10.00 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 10.35 बजे, खगड़िया से 11.57 बजे, बेगूसराय से 12.27 बजे, बरौनी से 13.00 बजे, समस्तीपुर से 14.20 बजे, मुजफ्फरपुर से 15.25 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, छपरा से 18.10 बजे, सीवान से 18.57 बजे, गोरखपुर से 21.00 बजे, गोंडा से 23.15 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.00 बजे, बरेली से 06.22 बजे, मुरादाबाद से 08.20 बजे, सहारनपुर से 11.40 बजे तथा यमुनानगर जगाधरी से 12.22 बजे, अम्बाला कैंट 13.25 बजे, राजपुरा से 14.00 बजे, सरहिन्द से 14.20 बजे, ढंडारी कलां से 15.30 बजे छूटकर लुधियाना से 16.00 पहुँचेगी।
15 कोच लगाये जायेंगे
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



