छपरा जंक्शन से होकर चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनों का परिचालन रद्द

छपरा। रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ियों का निरस्तीकरण,मार्ग परिवर्तन ,शार्ट टर्मीनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा ।
रेलवे ने इन ट्रेनों का किया निरस्तीकरण
(1) 03 एवं 04 फरवरी,2025 को जयनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 12561 (जयनगर-नई दिल्ली) स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
(2) 02 एवं 03 फरवरी,2025 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं. 12562 (नई दिल्ली-जयनगर) स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
(3) 02 से 04 फरवरी तक गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 15004 (गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज) चौरीचौरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
(4) 03 से 05 फरवरी,2025 तक कानपुर अनवरगंज से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं. 15003 (कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर) चौरीचौरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
(5) 02 से 04 फरवरी,2025 तक हावड़ा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 12333 (हावड़ा-प्रयागराज रामबाग) विभूति एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
(6) 03 से 05 फरवरी,2025 तक प्रयागराज रामबाग से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 12334 (प्रयागराज रामबाग-हावड़ा) विभूति एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
(7) 02 से 04 फरवरी,2025 तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 14006 (आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी) लिक्ष्वी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
(8) 03 से 05 फरवरी,2025 तक सीतामढ़ी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 14005 (सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल) लिक्ष्वी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
(9) 03 से 05 फरवरी,2025 तक वाराणसी सिटी एवं गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली वाराणसी सिटी-गोरखपुर/वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी 15130/15129 निरस्त रहेगी।
(10) 02 से 04 फरवरी,2025 तक वाराणसी सिटी एवं गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली वाराणसी सिटी-गोरखपुर/वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी 15131/15132 निरस्त रहेगी।
(11) 03 से 05 फरवरी,2025 तक बनारस एवं गोरखपुर स्टेशनों से चलने वाली गाड़ी सं- 15103/15104 बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 16, 2026ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन का दिघवा-दुबौली स्टेशन पर ठहराव शुरू, शिक्षा मंत्री ने दिखायी हरी झंडी
बिहारJune 16, 2026बिहार में अश्लील और जातिसूचक गीतों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा एक्शन
छपराJune 16, 2026सारण के प्रसिद्ध शिल्हौड़ी मंदिर पर्यटन के रूप में होगा विकसित, डीएम ने किया निरीक्षण
Railway UpdateJune 16, 2026Exam Special Train: छपरा के रास्ते सिवान से हाजीपुर के लिए चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन







