Govt jobs: बिहार में नौकरी की बहार, 1700 से ज्यादा पदों पर बहाली को मंजूरी
कैबिनेट ने खोला सरकारी नौकरी का खजाना

पटना। बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों में हजारों नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। इससे न केवल युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे बल्कि राज्य की प्रशासनिक और तकनीकी व्यवस्था भी और मजबूत होगी। बैठक में शिक्षा, वन एवं पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, न्यायिक सेवा और सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई अहम विभागों में पद सृजन पर मुहर लगी।
कहाँ और कितने पदों पर होगी बहाली?
- राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केंद्र, पटना – संचालन के लिए 45 पद स्वीकृत।
- संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना – वन्य जीवों के प्रबंधन और देखभाल के लिए 172 पद।
- वन एवं पर्यावरण विभाग – 9 नए वन प्रमंडल के गठन के साथ 927 पद।
- सचिवालय व संबंधित कार्यालय – वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत 78 पद।
- अग्निशमन मुख्यालय – विभिन्न श्रेणियों में 42 पद।
- बेल्ट्रॉन – सेवानिवृत लिपिक के 40 पद और संविदा आधारित कंप्यूटर ऑपरेटर के 40 पद।
- बिहार सिविल कोर्ट – कोर्ट मैनेजर (चयन, नियुक्ति एवं सेवा शर्त) नियमावली 2025 को स्वीकृति।
- एसडीआरएफ (आपदा मोचन बल) – पहले से स्वीकृत 177 पदों के अतिरिक्त 73 नए पद।
- गव्य विकास निदेशालय – 9 जिलों में नए कार्यालयों की स्थापना और 72 पद।
- संग्रहालय निदेशालय (मुख्यालय व अन्य संग्रहालय) – संचालन के लिए 139 पद।
युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
सरकार के इस फैसले से साफ है कि बिहार में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बहाली का दरवाजा खुलने वाला है। विशेषकर वन विभाग, जैविक उद्यान, आपदा प्रबंधन बल और न्यायिक प्रशासन में तकनीकी और प्रशासनिक कर्मियों की बड़ी संख्या में भर्ती की जाएगी।
प्रशासनिक मजबूती और सेवा विस्तार
कैबिनेट की ओर से बताया गया कि इन नए पदों के सृजन से न केवल विभागीय कार्यों की दक्षता बढ़ेगी बल्कि जनता को सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। साथ ही न्यायिक और आपदा प्रबंधन सेवाओं को भी और प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



