
छपरा। तस्वीरों में मासूम चेहरे में दिख रहा यह सख्श कोई आम इंसान नहीं है, बल्कि अपने शातिराना दिमाग से रेलवे को लाखों रूपये का चुना लगाने वाला शातिर फ्रॉड है। इस व्यक्ति ने डुप्लीकेट टिकट के जरिए अब तब रेलवे को लाखों रूपये का चुना लगाया है। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर आरपीएफ पुलिस ने रेलवे के डुप्लीकेट जेनरल टिकट बेचने वाले गैंग का खुलासा किया है।
छपरा आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों यह सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा ट्रेनों में जेनरल टिकट में हेराफेरा कर बिक्री किया जा रहा है। जिसके खिलाफ कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया और गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनायी गयी।
इसी कड़ी में टीम ने छपरा जंक्शन से एक शातिर को गिरफ्तार किया। जिसके बाद जो खुलासा हुआ उसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के द्वारा कम दूरी वाली ट्रेनों का टिकट यात्रियों से लेकर उसे केमिकल के माध्यम से मिटाकर लंबी दूरी का टिकट प्रिंट कर दिया जाता था और भोले-भाले यात्रियों से मोटी रकम में बेचा जाता था।
गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बिहार के वैशाली जिले के ओमप्रकाश कुमार है। वहीं उसका एक और साथी भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बलिया में भी इस तरह मामले सामने आये थे। गिरफ़्तार किये गये व्यक्ति के पास भारी मात्रा में रेलवे के फर्जी जेनरल टिकट बरामद किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल



