
भोजपुरी डेस्क। यशी फिल्म्स – अभय सिन्हा एवं रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत विवाह, विवाह 2, विवाह 3, माई प्राइड ऑफ भोजपुरी, दाग एगो लांछन जैसी फिल्मों के निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म “कभी खुशी कभी गम” आज रिलीज हो गई है। फिल्म को दो दर्जन से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को पहले दिन शानदार ओपनिंग मिली है। सारे शो हाउस फुल चल रहे हैं। इस साल रिलीज फिल्मों में सबसे अच्छा कलेक्शन इस फिल्म को मिला है। और अंततः जो भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दुर्गा पूजा में संघर्ष 2, हर हर गंगे, छठ पूजा में विवाह 3 थी, के बाद सूखा आ गया था। इस साल जो फिल्में आई खेसारीलाल यादव की प्रेम की पुजारिन, प्यार के बंधन, सन ऑफ बिहार, निरहुआ की जान लेबू, फसल चिंटू पांडेय की हिंदुस्तानी जैसी फिल्में फीकी रही। ओपनिंग डे पर निराशजनक कलेक्शन रही, लेकिन कभी खुशी कभी गम ने इस भीषण गर्मी के बावजूद भी 80 फीसदी से अधिक की कलेक्शन की है।
इसके लेकर फिल्म को लेकर निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि शंकर टॉकीज सीतामढ़ी, संगीत मोतिहारी, नेशनल हाजीपुर, पंकज छपरा, सपना आरा, मीरा सहरसा हर जगह से फिल्म को लेकर बंपर ओपनिंग मिली है। निरहुआ हिंदुस्तानी के बाद आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी पहली बार इस फिल्म में दिख रहे हैं। साथ में हैं भोजपुरी फिल्मों के युवा सुपर स्टार, रोमांस के किंग, भोजपुरी शाहरुख खान प्रदीप पांडेय चिंटू। फिल्म का निर्माण किया है निशांत उज्ज्वल, जिनकी भोजपुरी फिल्म माई प्राइड ऑफ भोजपुरी, जो जियो पर ब्लॉक बस्टर रही। इनकी अगली फिल्म पावर स्टार पवन सिंह के साथ सूर्यवंशम आने वाली है। उन्होंने बताया कि फिल्म कभी खुशी कभी गम फिल्म बेहद ही पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म को सभी अपने दोस्त परिवार को जाकर सिनेमाघरों में देखें। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अब तक बनी सभी भोजपुरी पारिवारिक फिल्मों से अलग है।
उन्होंने कहा कि फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी की आउट स्टैंडिंग अभिनय से दर्शक गदगद हैं। उन्हें फिल्म बेहद अच्छी लग रही है। यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की चुनिंदा फिल्मों में से एक होगी। हमने इसे भव्यता के साथ बनाया है और शायद इसलिए यह फिल्म लोगों को पसंद भी आ रही है। फिल्म “कभी खुशी कभी गम” इंसानी रिश्तों की धूप छाँव की कहानी है। जिन लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, वो इस फिल्म को जरूर सपरिवार सिनेमाघरों में जाकर जरुर देखें।
आपको बता दें कि फिल्म “कभी ख़ुशी कभी गम” के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। निर्माता निशांत उज्जवल हैं। फिल्म के सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल एवं सुशांत उज्जवल हैं। लेखक नन्हे पांडेय हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, विनय निर्मल, उमा लाल यादव और शेखर मधुर हैं। डीओपी मनोज सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। नृत्य राम देवन का है। फिल्म में सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, संचिता बनर्जी, महानायक कुणाल सिंह के साथ स्व. बृजेश त्रिपाठी, राम सुजान सिंह, पल्लवी कोहली, श्रद्धा नवल, हर्ष, बबलू खां,सुजीत भट्ट, आर्यन सिंह, दीपक सिन्हा व सूर्य द्विवेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय,अवध प्रसाद हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







