Summer Special Train: छपरा के रास्ते श्रीगंगानगर से गुवाहाटी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपरा। छपरा के लोगो के लिए रेलवे के एक और स्पेशल ट्रेन की सौगात दी गयी है। रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 05636/05635 गुवाहाटी-श्री गंगानगर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन गुवाहाटी से 25 सितम्बर तक प्रत्येक बुधवार को तथा श्री गंगानगर से 29 सितम्बर तक प्रत्येक रविवार को 13 अतिरिक्त फेरों के लिये किया जायेगा।
05636 गुवाहाटी-श्री गंगानगर-ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 सितम्बर,2024 तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से 18.15 बजे प्रस्थान कर, कामाख्या से 18.32 बजे, गोलपारा टाउन से 20.12 बजे, न्यू बोंगाईगांव से 21.45 बजे, कोकराझार से 22.10 बजे, अलीपुर द्वार से 23.15 बजे, दूसरे दिन दलगांव से 00.57 बजे, न्यू जलपाई गुडी से 04.05 बजे, किशनगंज से 05.27 बजे, बरसोई से 06.13 बजे, कटिहार से 07.35 बजे, नौगछिया से 08.35 बजे, खगड़िया से 09.30 बजे, बेगूसराय से 10.08 बजे, बरौनी से 10.45 बजे, समस्तीपुर से 11.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 12.50 बजे, हाजीपुर से 13.42 बजे, छपरा से 15.45 बजे, सीवान से 16.40 बजे, भटनी से 17.30 बजे, देवरिया सदर से 17.55 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, मनकापुर से 22.35 बजे, अयोध्या धाम से 23.35 बजे, अयोध्या कैण्ट से 23.58 बजे, तीसरे दिन लखनऊ से 02.20 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 04.10 बजे, कन्नौज से 05.22 बजे, फर्रूखाबाद से 06.42 बजे, कासगंज से 08.35 बजे, हाथरस सिटी से 09.50 बजे, मथुरा जं0 से 10.55 बजे, भरतपुर से 12.40 बजे, बांदीकुई से 14.35 बजे, गांधीनगर जयपुर से 15.39, जयपुर से 16.10 बजे, रिंगस से 16.55 बजे, सीकर से 18.05 बजे, चुरू से 20.40 बजे, सादुलपुर से 21.50 बजे, तहसील भादरा से 22.50 बजे, नोहर से 23.30 बजे, चैथे दिन ऐलनाबाद से 00.10 बजे, हनुमानगढ़ से 01.28 बजे तथा सादुलशहर से 02.05 बजे छूटकर श्री गंगानगर 03.30 बजे पहुंचेगी।
05635 श्री गंगानगर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 29 सितम्बर,2024 तक प्रत्येक रविवार को श्री गंगानगर से 12.30 बजे प्रस्थान कर सादुलशहर से 14.15 बजे, हनुमानगढ़ से 14.55 बजे, ऐलनाबाद से 16.02 बजे, नोहर से 16.42 बजे, तहसील भादरा से 17.25 बजे, सादुलपुर से 18.25 बजे, चूरू से 19.35 बजे, सीकर से 21.10 बजे, रींगस से 22.20 बजे, जयपुर से 23.10 बजे, गांधीनगर जयपुर से 23.24 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 00.45 बजे, भरतपुर से 01.50 बजे, मथुरा जं0 से 04.05 बजे, हाथरस सिटी से 04.55 बजे, कासगंज से 06.05 बजे, फर्रूखाबाद से 08.15 बजे, कन्नौज से 09.17 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 11.50 बजे, लखनऊ से 13.40 बजे, अयोध्या कैण्ट से 16.25 बजे, अयोध्या धाम से 17.15 बजे, मनकापुर से 18.20 बजे, गोरखपुर से 20.40 बजे, देवरिया सदर से 22.00 बजे, भटनी से 22.23 बजे, सीवान से 23.10 बजे, तीसरे दिन छपरा से 00.50 बजे, हाजीपुर से 02.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.05 बजे, समस्तीपुर से 04.00 बजे, बरौनी से 05.40 बजे, बेगूसराय से 06.08 बजे, खगड़िया से 06.46 बजे, नौगछिया से 07.48 बजे, कटिहार से 10.30 बजे, बारसोई से 11.07 बजे, किशनगंज से 11.52 बजे, न्यू जलपाई गुड़ी से 13.45 बजे, दलगांव से 16.47 बजे, अलीपुर द्वार से 18.30 बजे, कोकराझार से 19.40 बजे, न्यू बोगाईगांव से 20.50 बजे, गोलपारा टाउन से 21.32 बजे तथा चैथे दिन कामाख्या से 00.10 बजे छूटकर गुवाहाटी 00.32 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा जी.एस.एल.आर के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 19, 2026छपरासोनपुर मेले में गंगा आरती और 3D शो का होगा आकर्षण, पशुओं के इलाज के लिए तैनात रहेंगी मोबाइल वेटरनरी यूनिट
- November 19, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेले में सजेगा पूरे बिहार के स्वाद का मंच, एक ही फूड कोर्ट में मिलेंगे 38 जिलों के पारंपरिक व्यंजन
- November 19, 2026क्राइमऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइट के जरिए 88 करोड़ का खेल, बिहार STF ने पांच राज्यों में मारा छापा
- November 17, 2026Railway Updateप्रवासियों के लिए रेलवे का तोहफा: छपरा से उधना के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन



