यह बिहार है यहाँ कुछ संभव! अब लोगों ने “सड़क” हीं लूट लिया

जहानाबाद।बिहार के अजग-गजब वायरल हुए वीडियो को आपने कई बार देखा होगा. शराब, प्याज, मछली और पेट्रोल या डीजल लूटने का वीडियो सामने आ चुका है. अब बिहार के जहानाबाद में ग्रामीणों ने सड़क ही लूट ली है. एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीण सड़क बनाने वाले सामान (कंक्रीट) को लूटते हुए दिख रहे हैं. वीडियो को देखकर आपको भी यह गजब लगेगा.यह वीडियो बिहार के जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के औदान बिगहा गांव का बताया जा रहा है. यहां मुख्यमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत निर्माण हो रहा था. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है यहां से जिसमें लोग सड़क के मटेरियल को खुलेआम माथा पर लेकर ढोते हुए दिख रहे हैं.
क्या महिलाएं और क्या बच्चे, जिसे जितना मन मटेरियल उठाकर ले जाता दिख रहा है.बताया जाता है कि तीन महीने पहले ही आरजेडी विधायक सतीश कुमार दास ने कार्य का शुभारंभ किया था, लेकिन पूरा नहीं हो सका क्योंकि ये आरोप है कि जब जब काम लगता है कुछ स्थानीय लोग मटेरियल ही लूट लेते हैं. सड़क ही साफ कर देते है. तीन किलोमीटर तक सड़क बनाई जानी है.
लूट के वायरल हुए वीडियो के बाद मखदुमपुर एमएलए सतीश कुमार दास ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस गांव में सड़क की मंजूरी दिलाई थी.
तीन किलोमीटर में से अधिकांश भाग का ज्यादातर काम हो गया था सिर्फ गांव के समीप पीसीसी कार्य होना था, लेकिन ग्रामीणों ने पीसीसी मटेरियल को जबरन निजी इस्तेमाल के उठा लिया. इस तरह की प्रवृत्ति कतई सही नहीं है. विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सड़क निर्माण सुचारू रूप से कराने का निर्देश दिया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल