छपरा। गर्मी के मौसम में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों में इन दिनों डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त होने की संभावना बढ़ जाती है। इन बीमारियों का कारण दूषित खानपान होता है। इसके लिए खासतौर पर इस मौसम में ध्यान रखना चाहिए। आइये जानते हैं कैसे इस मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है। छपरा शहर के शिव बाजार स्थित स्कीन एंड चाइल्ड क्लिनिक के नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। इसलिए आप इस बात को सुनिश्चित करें कि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ मिले। ऐसे में स्तनपान करने वाले शिशुओं को बार-बार फीड करवाएं और फॉर्मूला दूध पीने को दें। इसके साथ थोड़े बड़े बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना पर ध्यान दें।
डॉ. एके वर्मा ने कहा कि गर्मी से बचाव और स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आप अपने बच्चे को हल्के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनाएं। सूती कपड़े सांस लेने लायक होते हैं और पसीने को सोखकर बच्चे को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
गर्मी के मौसम में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए टाइट कपड़े पहनाने से बचें, क्योंकि यह उनकी स्किन पर जलन या रैशेज का कारण बन सकते हैं। इसलिए शिशुओं को हमेशा ढीले-ढाले कपड़े पहनाए, जिससे हवा आसानी से आर-पार हो सके। गर्मी के मौसम में इन बातों का ध्यान रखकर आप उनके लिए एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल बना सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



