छपरा वालों के लिए रेलवे की सौगात: आनंद विहार टर्मिनल तक चलेगी 16 LHB कोच वाली स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05305/05306छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 17 फरवरी, 2025से अगले आदेश तक 24 एवं 27 फरवरी, 2025 को छोड़कर प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को तथाआनन्द विहार टर्मिनल से 19 फरवरी, 2025 से अगले आदेश तक 26 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 कोछोड़कर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जायेगा।
05305 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 फरवरी, 2025 से अगले आदेश तक24 एवं 27 फरवरी, 2025 को छोड़कर प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को छपरा से 22.00 बजे प्रस्थानकर सीवान से 22.55 बजे, थावे से 23.35 बजे, दूसरे दिन तमकुही रोड से 00.27 बजे, पडरौना से 01.12बजे, कप्तानगंज से 02.10 बजे, गोरखपुर से 03.25 बजे, खलीलाबाद से 04.03 बजे, बस्ती से 04.31 बजे,बभनान से 04.56 बजे, मनकापुर से 05.37 बजे, गोंडा से 06.35 बजे, बाराबंकी से 08.40 बजे,बादशाहनगर से 09.48 बजे, ऐशबाग से 10.25 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.45 बजे तथा इटावा से 15.47बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 22.10 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्री में, 05306 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 फरवरी, 2025 सेअगले आदेश तक 26 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 को छोड़कर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनन्दविहार टर्मिनल से 00.20 बजे प्रस्थान कर इटावा से 04.22 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.20 बजे, ऐशबाग से09.10 बजे, बादशाहनगर से 09.33 बजे, बाराबंकी से 10.35 बजे, गोंडा से 13.30 बजे, मनकापुर से13.54 बजे, बभनान से 14.38 बजे, बस्ती से 15.13 बजे, खलीलाबाद से 15.36 बजे, गोरखपुर से 17.00बजे, कप्तानगंज से 18.20 बजे, पडरौना से 18.55 बजे, तमकुही रोड से 19.47 बजे, थावे से 20.25 बजेतथा सीवान से 21.25 बजे छूटकर छपरा 22.50 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यानका 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 16 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
छपराJune 24, 2026सारण के अमनौर बाईपास सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में आयेगी तेजी, विशेष कैंप में रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बिहारJune 24, 2026Khas Mahal Ki Jamin: खास महाल की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, 30 हजार परिवारों को मिलेगा भूमि पर्चा
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग







